जनपद के सभी थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निवारण का किया गया प्रयास-
सभी क्षेत्राधिकारी गण ने अपने क्षेत्राधिकार के थानों एवं थाना प्रभारियों द्वारा सम्बन्धित थानों पर -प्रशासनिक टीम के साथ थाना समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की सुनी समस्याएं ।
महर्षि टाइम्स
बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन कर पुलिस टीम व प्रशासनिक टीम के साथ जनता की समस्याओं को सुना गया एवं निस्तारण हेतु त्वरित कार्यवाही की गयी । जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।





