महर्षि टाइम्स
बलिया l जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा मिशन शक्ति पेज 5 के तहत महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराधा राय और सहायक प्रोफेसर छबिलाल की उपस्थिति और मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण के लिए दो गाँव ब्रह्माइन और सूर्यपुरा पंचायत भवन में जागरूकता अभियान चलाया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. अनुराधा राय ने महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 102, और 1076 सहित अनेक विषयो पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया ।
इस कार्यक्रम में दोनों ग्राम पंचायत के प्रधान ब्रह्माइन की श्रीमती ललिता देवी और सूर्यपुरा की श्रीमती नीसमा रजक और सचिव दुर्गेश कुमार, आशा बहुएं और अन्य ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद रही।
इस कार्यक्रम में राजनीति विभाग के कई छात्र, जिनमें सौम्या, सुनीति, नील, नागेन्द्र, अभिषेक, विशाल, अनिकेत, शुम्बुल, रोशनी और रिंकी सहित अन्य ने सक्रिय रूप से भागीदारी किया।


