कन्हैया सोनी महामंत्री बने, 820 व्यापारियों ने डालें वोट – कड़ा मुकाबला, कड़ा प्रबंधन
महर्षि टाइम्स
चितबड़ागांव बलिया। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल का शुक्रवार को हुआ चुनाव पूरी तरह उत्साह, रोमांच और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। कस्बे के रामशाला चबूतरा पर सुबह 8 बजे शुरू हुए मतदान में नगर के 850 में से 820 व्यापारियों ने रिकॉर्ड मतदान कर दिया।
अध्यक्ष पद पर पप्पू केशरी की शानदार जीत
लगातार दो बार अध्यक्ष रह चुके पप्पू केशरी ने फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार जीत का परचम लहराया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चन्दन सिंह बागी को 33 मतों से पछाड़ दिया।
पप्पू केशरी – 235 मत (विजयी)चन्दन सिंह बागी – 202 मत हरि नारायण चौरसिया – 200 मत तेजू गुप्ता 100 मत गंगा प्रसाद सर्राफ 83 मत 44 मत अवैध घोषित तीसरी बार मिली जीत के बाद पप्पू केशरी के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
महामंत्री पद पर कड़ी टक्कर, कन्हैया सोनी विजयी महामंत्री पद पर इस बार मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।कन्हैया सोनी – 234 मत (विजयी)
सोनू पटेल – 226 मत (महज़ 8 मत कम)
विजय सर्राफ – 192 मत,संतोष गुप्ता – 151 मत चुनाव परिणामों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, जिला अध्यक्ष मंजय सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से की।
हाईटेक प्रचार और चाक-चौबंद सुरक्षा
चुनाव तिथि घोषित होने के साथ ही प्रत्याशियों ने प्रचार को पूरी तरह हाईटेक मोड में बदल दिया था। सोशल मीडिया से लेकर डिजिटल प्रचार तक, हर स्तर पर उम्मीदवार सक्रिय नजर आए।
मतदान के दिन सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए।थानाध्यक्ष चितबड़ागांव दिनेश पाठक, थानाध्यक्ष फेफना विश्वदीप सिंह, तथा सीओ सदर राकेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ सुबह से ही डटे रहे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर तैनात रही।उत्साह, उत्सुकता और शांतिपूर्ण चुनाव व्यवस्था इतनी चुस्त थी कि पूरा मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। भारी संख्या में व्यापारियों की मौजूदगी इस चुनाव के महत्व को साफ दर्शाती है।पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल चुनाव 2025—इस बार के परिणामों ने कस्बे की राजनीति और व्यापार जगत दोनों में नई चर्चा छेड़ दी है।

