महायज्ञ की अंतिम तैयारी हेतु संकीर्तन नगर आश्रम में हुई श्रद्धालुओं की बैठक ।
शैलेश सिंह
बैरिया, बलिया । श्री मुनिश्वरानन्द उर्फ खपड़िया बाबा के 40 वॉ निर्वाण दिवस पर होने वाले आतिद्वय रुद्रमहायज्ञ की अंतिम तैयारी हेतु आश्रम संकीर्तन नगर (श्रीपालपुर)के प्रांगण में रविवार को विशाल बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में महायज्ञ की जलयात्रा, महाआरती, पूर्णाहुति और भंडारे से सम्बंधित एक-एक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया । बैठक में बताया गया कि 21 दिसम्बर(रविवार) को प्रातः 8 बजे से आश्रम से शिवपुर गंगा घाट के लिये विशाल जलयात्रा निकाली जायेगी । सोमवार को पंचांग एवं वेदी पूजन तथा मंगलवार को अरणि मंथन के साथ महायज्ञ प्रारम्भ होगा । 1 जनवरी (गुरुवार) को अपराह्न 2:10 बजे महाआरती होगा जो परम्परागत तौर पर स्वामी हरिहरानन्द जी स्वयं समाधि में प्रवेश करते है । महायज्ञ की पुर्णाहुति 2 दिसम्बर और प्रसाद वितरण अथवा विशाल भंडारे 3 दिसम्बर को होगा
बैठक में पूज्य स्वामी श्री हरिहरानन्द जी ,श्री विरक्तानन्द विभू चयन्त जी,ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह ,धर्मवीर उपाध्याय,अमर सिंह,गुप्तेश्वर सिंह, धनन्जय सिंह,संतोष सोनी,संजय सिंह,डॉ0 राजेन्द्र मिश्र, रामाशंकर यादव,बबलू सिंह, मनोज कुशवाहा, संदीप यादव, रंजय यादव, मनोज उपाध्याय, पिन्टू यादव तथा वृषभान सिंह आदि सैकड़ों खपड़िया बाबा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे । बैठक का संचालन पूर्व जिलापंचायत सदस्य शैलेश सिंह ने किया ।

