गुरू समाज का सबसे बड़ा मार्गदर्शक:सूर्यभान सिंह

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बैरिया(बलिया) गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देता, बच्चों में संस्कार देता है। गुरु एक अच्छा मार्गदर्शक भी होता है। जो जीवन को सही दिशा देता है। सामाजिक मूल्यों को स्थापित करता है।अज्ञान से ज्ञान की तरफ ले जाता है। उक्त उद्गार  है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता समाजसेवी सूर्यभान सिंह के। जो शनिवार को डॉक्टर लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरिया में श्री नीलम देवी पीजी कॉलेज धतूरी टोला के बीएड प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे।

श्री सिंह ने सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि आप लोग भविष्य के शिक्षक है। अपने दायित्व निर्वहन में कोई कमी नहीं करेंगे। जहां भी जाय समाज और राष्ट्र निर्माण में पुरजोर कोशिश करते करें। इस अवसर पर सभी बीएड प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं मे पुरस्कार वितरण किया। विद्यालय की ओर से प्रभारी प्रधानाचार्य संत सिंह ने उन्हे अंग वस्त्रम और माल्यार्पण से स्वागत किया। विदाई समारोह को हरि कंचन सिंह, सुदिष्ट मिश्रा, नरेंद्र कुमार,सोनू सिंह, प्रदीप दुबे, प्रेम प्रकाश, धीरज सिंह, राम मूर्ति सिंह, अविनाश सिंह, जयप्रकाश तिवारी, विनय सिंह, चंद्रशेखर सिंह, जय बहादुर, बबीता सिंह, अमरनाथ यादव आदि ने  संबोधित किया।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top