ओमप्रकाश वर्मा
नगरा बलिया ब्लॉक क्षेत्र की ग्रामपंचायत सुल्तानपुर निवासी विवेक प्रकाश के डिप्टी जेलर बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत किया। विवेक की मां शांति देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से आयोजित परीक्षा में सफलता अर्जित करते हुए डिप्टी जेलर पद 2023 बैच में प्राप्त किया। विवेक ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि में परिवारजनों एवं निकट संबंधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संवाद
