बिहार की जीत पर क्षेत्र के भाजपाईयों में प्रसन्नता फोड़े गये पटाखा बांटे गये मिठाई

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा (बलिया)। बिहार की प्रचण्ड बहुमत की एनडीए की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर मिष्ठान वितरण किया और प्रसन्नता के साथ खूब जमकर जश्न मनाया। नगरा बाजार में कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह पप्पू के नेतृत्व में शुक्रवार को सायंकाल नगर पंचायत के बाजार में नारेबाजी करते भ्रमण किया  तथा हनुमान चौक व दुरगा चौक पर पटाखे छोड़कर कर खुशियां भरे माहौल में लोगों में मिष्ठान का वितरण किए। इस अवसर पर कैलाश बिहारी सिंह ने कहा कि देश में भाजपा के नेतृत्व पर जनता जनार्दन का विश्वास बढ़ता जा रहा है। ऐसे में भारत का डंका विश्व में बज रहा है देश के नागरिकों में बहुत उत्साह है। बिहार चुनाव में भाजपा समर्थित एनडीए पर भरोसा जताती चली आ रही है। इसी का परिणाम है कि प्रचण्ड बहुमत से बिहार में परचम लहराया है। इस मौके पर डीएन प्रजापति देवा भाई, पंचम गुप्ता, पृथ्वीपाल सिंह, दिनेश राजभर, पूर्व मन्त्री छट्ठू राम, राजू सोनी, अमरेन्द्र सोनी, फतेह सिंह, अभिषेक सिंह, प्रमोद पाठक, विपिन मिश्रा, सुरेश मुन्ना सोनी, कृष्ण कुशवाहा, गुड्डू पाण्डेय आदि रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top