दुर्गा पूजा समिति गठन चेयरमैन प्रतिनिधि रहे मौजूद

MAHARSHI TIMES
0

 ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा बलिया। नगरा में आदर्श दुर्गा पूजन समिति द्वारा पंडाल में पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम और समाजसेवक समरजीत सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा के दर्शन किए। मुख्य अतिथि उमाशंकर राम ने कहा कि दुर्गा पूजा सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक है। समाजसेवक समरजीत सिंह ने समिति के कार्यों की सराहना की।

पूजा समिति ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। इनमें राजेश पाण्डेय, कृष्ण कुमार कुशवाहा, अरमेन्द सोनी, चन्द्रभान और राहुल पाण्डेय शामिल थे। चन्दन कुशवाहा, धनजंय गुप्ता, मन्टू और सन्तोष राठौर भी मौजूद रहे। विशाल मदेशिया, राज वर्मा, अभिषेक और सिंपू का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नगरा के कई गणमान्य नागरिकों ने भी शिरकत की।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top