बेसिक एवं मण्डलीय एडवांस स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन कोर्स का हुआ शानदार समापन

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में तथा मुख्य विकास अधिकारी/जिला मुख्यायुक्त बलिया ओजस्वी राज के निर्देशन में जननायक चन्द्रशेखर एजुकेशन एकेडमी एवं ट्रेनिंग सेंटर मिड्ढा बलिया पर वयस्क स्काउटिंग/गाइडिंग प्रशिक्षण के तहत सात दिवसीय बेसिक और मंडलीय एडवांस स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन कोर्स का प्रशिक्षण दिनांक 8 सितम्बर से 14 सितम्बर 2025 तक आयोजित था। इस कोर्स में आजमगढ़, मऊ और बलिया से पूर्व माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक व इण्टर कालेज के राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों व स्वतंत्र दलों के 91 यूनिट लीडर्स ने प्रतिभाग किया।

 कार्यक्रम के छठवें दिन ग्रैंड कैंम्फायर के अवसर पर मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल आजमगढ़ नवल किशोर जी व विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय एवं विशिष्ट अतिथि महोदय का स्वागत ए.एस.ओ.सी शैलेश प्रकाश व जिला कमिश्नर डॉ विश्व रंजन सिंह ने पुष्प गुच्छ, अंगबस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । अतिथियों ने प्रतिभागियों के द्वारा बनाए गए टेंट, गैजेट्स  इत्यादि का निरीक्षण भी किया। 

संयुक्त शिक्षा निदेशक  ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड का यह प्रशिक्षण निश्चित ही समाज में बदलाव लायेगा व अच्छे नागरिकों के निर्माण में सहायक होगा।

   जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त अध्यापक अपने-अपने विद्यालयों में दल गठन कर बच्चों को प्रशिक्षण देने का कार्य करेंगे, उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जिन विद्यालयों में दलों का गठन नहीं है वहां अविलंब दलों का गठन कराया जाएगा तथा उन्हें निर्धारित शुल्क भी जिला संस्था के खाते में जमा करना होगा । उन्होंने कहा की स्काउट/गाइड ही एक ऐसी संस्था है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक है।

कार्यक्रम के अन्तिम दिन समापन समारोह में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक उपाध्यक्ष देव भाष्कर तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि स्काउट ही एक ऐसी विधा है जो बच्चों के अन्दर छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करती है ।

 इस अवसर पर चारों विंग के लीडर आफ कोर्स जाकिर हुसैन, प्रीति मिश्रा, शैलेश प्रकाश, ज्योति सिंह, अखिलेश चौहान , जिला संगठन आयुक्त स्काउट सौरभ कुमार पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त गाइड सरिता कुमारी, काउंसलर उपेन्द्र नारायण सिंह, नफील अख्तर आजाद, कुसुम वर्मा, श्याम जी वर्मा,आकाश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। आये हुए अतिथियों का स्वागत जिला सचिव राजेश कुमार सिंह तथा संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त निर्भय नारायण सिंह ने किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सभी प्रतिभागियों के लिए एक दिन के अतिरिक्त अवकाश की भी घोषणा की।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top