बसुधरपाह गांव की मुख्य सड़क जर्जर,स्कूली बच्चे रोज होते हैं चोटिल

MAHARSHI TIMES
0

पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय विक्रमादित्य पांडे के गांव में  2014 से नहीं हुआ निर्माण

 संवाददाता / हिमांशु दुबे

बलिया : हल्दी -सहतवार  मार्ग पर बसुधरपाह पुलिस चौकी होते हुए पिंडारी मार्ग को जोडने वाला गांव की मुख्य सड़क जर्जर अवस्था में है। यह राजस्व गांव बसुधरपाह जाने का एकमात्र मार्ग है। इस सड़क से रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं।

सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि आपातकालीन स्थिति में अस्पताल या पुलिस चौकी पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चे लगातार इस टूटी सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह मार्ग बलिया विधानसभा क्षेत्र में आता है। राम जानकी मंदिर ठाकुरबारी के अध्यक्ष देवेंद्र पांडे ने बताया कि  इस सड़क का निर्माण 2014 में मुख्यमंत्री ग्राम बसावट योजना के तहत जिला पंचायत द्वारा कराया गया था। तब से पुनर्निर्माण की मांग जिला परिषद, पूर्व मंत्री और वर्तमान जनप्रतिनिधियों से की गई। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

युवा समाजसेवी चिंटू पांडे अरुण पांडे,अंकित पांडे , मनोज पांडे बुथ अध्यक्ष भाजपा, ग्राम सभा पिंडारी के कोटेदार प्रतिनिधि जीतू यादव, पत्रकार , गोविंद पांडे जी, जिला पंचायत के प्रत्याशी वार्ड नंबर 56 धनु चौबे ने चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामवासी जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top