महर्षि टाइम्स
नरही बलिया। थाना नरही पुलिस टीम के उ0नि0 धनन्जय सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/व्यक्ति,तलाश वांछित/वारण्टी अभियुक्त एवं गो-तस्करी के रोकथाम हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर की सूचना पर 01 नफर गो-तस्कर/अभियुक्त राकेश यादव पुत्र हृदयानन्द यादव नि0 ग्राम तिलक राय का हाता राजपुर थाना सिमरी जनपद बक्सर बिहार उम्र 24 वर्ष को कोरण्टाडीह चौकी से 100 मी0 आगे भरौली रोड बहद ग्राम नसीरपुर मठ के पास से को गिरफ्तार किया गया । उसके कब्जे से 01अदद वाहन टाटा ट्रक-न0 BR01GM2630 चेचिस न0 MAT457493G6D90091 व इं0नं0 497TC92BYY912591 में से 17 राशि गोवंश ( 02 राशि बछड़ा 02 बाछी तथा 13 राशि गाय) बरामद किया गया । जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 211/25 धारा 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया, एवं बरामद वाहन को MV ACT में सीज किया ।
