महिला सुरक्षा पर थाने की महिला आरक्षी ने दी जानकारी

MAHARSHI TIMES
0

हल्दी में महिलाओं को साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी ट्रेनिंग

महर्षि टाइम्स संवाददाता / हिमांशु दुबे

बलिया । हल्दी के ग्राम सचिवालय में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय थाने की महिला आरक्षी कल्याणी चतुर्वेदी ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। चतुर्वेदी ने महिलाओं और लड़कियों को अनचाहे कॉल से बचने के तरीके बताए। उन्होंने साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी। आरक्षी ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तुरंत हेल्पलाइन नंबर 102, 1076, 108 और 1030 पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस हर समय महिलाओं की मदद के लिए तैयार है। कार्यक्रम में सरोज देवी, सुमन देवी, सैमन, रम्भा देवी, प्रीति देवी, कविता देवी, खुरैशा, बबीता देवी, सोनम देवी और सावित्री देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top