भाजपा का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यशाला का हुआ आयोजन

MAHARSHI TIMES
0

मतदाता सूची का पुनरीक्षण पर दिया जोर।

कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाने का दिया निर्देश।

संवाददाता / हिमांशु दुबे 

दुबहड़ (बलिया) स्थानीय विकास खण्ड के एक निजी मैरेज हाल में मंगलवार को भाजपा मंडल मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव,उत्तर-प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि हर्ष नारायन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे भी मौजूद थे। कार्यशाला में संगठन की रणनीति और मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया। वक्ताओं ने सभी संयोजकों और प्रभारियों को गांव-गांव जाकर मतदाता सूची का अवलोकन करने का निर्देश दिया। देवेन्द्र यादव ने कहा कि छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना सुनिश्चित करें। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि हर्ष नारायन सिंह ने कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी की सफलता संगठन की सक्रियता पर निर्भर करती है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top