दिनेश कुमार शुक्ला एएसपी ने किया कार्यभार ग्रहण

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स जितेन्द्र सिंह 

बलिया। 2010 बैच के पीपीएस बहराइच जिले के मूल निवासी यूपी के सीतापुर से बलिया स्थानांतरण हुए दिनेश कुमार शुक्ला अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने कार्यभार ग्रहण किये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन के मानसा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मार्गदर्शन में सभी कार्य नियमानुसार होगी । महिला उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी उत्पीड़न करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी । उन्होंने कहा कि .थाना प्रभारी यह ध्यान देंगे फरियादियों के साथ प्रार्थना पत्र पढ़ने के बाद मामले का निस्तारण सही तरीके से होना चाहिए थाने पर जाने वाले महिला या पुरुष को सम्मान पूर्वक उनको बैठाएंगे उनके बातों को सुनेंगे उसके बाद निस्तारण किया जाएगा । सभी सम्मानित नागरिक अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें आपस में कोई विवाद नहीं होनी चाहिए ऐसी कोई बात हो तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करें ताकि समस्या का समाधान हो ।सभी त्योहारों पर मिलजुल कर आपस में भाईचारा भी बनाए रखें ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top