एन डी आर एफ एवं रेडक्रास सोसायटी ने गुलाब देवी इंटरमीडिएट कालेज की छात्राओं को बताये आपदा से बचाव के तरीके

MAHARSHI TIMES
0


 महर्षि टाइम्स 

बलिया। गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में श्री मनोज कुमार शर्मा उप महानिरीक्षक के दिशा - निर्देशन में 11वीं बटालियन एन डी आर एफ वाराणसी की टीम निरीक्षक इंद्रदेव कुमार के नेतृत्व में  रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से गुलाब देवी इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं को आपदा से बचाव के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

टीम निरीक्षक इंद्रदेव कुमार ने बताया कि आपदा के समय लोकल संसाधनों का इस्तेमाल कर किस तरह खुद को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की मदद की जा सकती है तथा लोकल संसाधनों से लाइफबॉय, लाइफ रिंग, लाइफ जैकेट,स्ट्रेचर बनाना आदि के बारे में बताते हुए प्राथमिक चिकित्सा, आकाशीय बिजली, वज्रपात, भूकम्प आदि से बचाव पर प्रशिक्षण दिया।

नर्सिंग सहायक अमित कुमार द्वारा डेमो के माध्यम से सी पी आर का प्रशिक्षण दिया गया।

जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय द्वारा सर्पदंश के बारे में सर्पदंश के बाद क्या करें और क्या न करें के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। 

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंजू पाण्डेय द्वारा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर अजय पाण्डेय, विद्यालय परिवार से शिखा, मुक्ता, वीणा, अपर्णा, मोनिका, सरिता, वन्दना, बिन्दु, अर्चना, स्मिता साहिबा अली, सुनीता, सरिता, विभा, साधना, ममता एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top