भाजपा सेवा पखवारा अभियान में विविध कार्यक्रम का करेगी आयोजन

MAHARSHI TIMES
0

ओमप्रकाश वर्मा 

बलिया  नगरा मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। एक निजी मैरिज हॉल में नगरा मंडल की हुई तैयारी बैठक में जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कहा कि मानवता का कार्य ही सेवा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य है। सेवा पखवाड़े की शुरुआत 17 सितंबर को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर से होगी। प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित सचित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पखवाड़े के दौरान कई कार्यक्रम होंगे।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे। भाजपा युवा मोर्चा 2 से 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन करेगा। आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए 'वोकल फॉर लोकल' थीम पर शहर में मेला लगेगा।

बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई। मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कैलास बिहारी सिंह, देवनारायण प्रजापति देवा भाई, पृथ्वीपाल सिंह, अशोक गुप्ता, प्रमोद सिंह, धर्मराज सिंह विक्की, संतोष कुमार पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, दीपक कुमार, कृष्ण कुमार कुशवाहा, राजू सोनी, अमरेंद्र सोनी, गुड्डू पांडेय, राजू अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्य प्रकाश सिंह पप्पू व संचालन चन्द्र भूषण सिंह टिंकू ने किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top