विद्यार्थियों ने संकुल खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

रसड़ा बलिया। देवरिया में आयोजित संकुल खेलकूद एथलीट प्रतियोगिता 2025 में रसड़ा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अनेक विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शिशु वर्ग में आर्या सिंह, अमन गोड, साहिल पाल, विवेक सिंह व अनामिका सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। बाल वर्ग में जिज्ञासा यादव ने 200 मीटर दौड़ में सफलता पाई। किशोर वर्ग में सूर्यांश सिंह, सोनेलाल, रेट सिंह, गीतांजलि पांडे, प्रज्ञा गिरी और एकता पाल ने कई स्पर्धाओं में विजय हासिल की। तरुण वर्ग में आयुष तिवारी, रोहित यादव, वैभव सिंह, शिवम सिंह यादव, प्रियंका यादव दाउद, कविता चौहान, शालू, काजल और डंपी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया।

टीम की सफलता में कोच रीता सिंह और व्यास जी पांडे का मार्गदर्शन उल्लेखनीय रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडे ने विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा, “खेलकूद केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ मस्तिष्क, आत्मविश्वास और अनुशासित जीवन का आधार है।” उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में 15-16 सितंबर को वैदिक गणित ज्ञान-विज्ञान मेला का आयोजन होगा और क्षेत्रीय जनता से इसमें सहभागिता की अपील की।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top