ई-बीएलओ ऐप से मतदाता इंट्री करने वाले बीएलओ को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, अधिक एंट्री पर मिलेगा नकद इनाम

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 की तैयारियों के तहत बलिया जिले में पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य तेज हो गया है। साथ ही ई-बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाता इंट्री करने वाले बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को अब प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओजस्वी राज ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ द्वारा इस दिशा में स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। कि जिन बीएलओ द्वारा ई-बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं की इंट्री की जाएगी, उन्हें सामान्य मानदेय के अतिरिक्त ₹200 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह कदम निर्वाचन कार्य में तकनीकी उपयोग को बढ़ावा देने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। जिले में ई-बीएलओ ऐप का सर्वाधिक उपयोग करने वाले टॉप 08 बीएलओ को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, बशर्ते उन्होंने अपने क्षेत्र में कम से कम 50 प्रतिशत मतदाताओं की इंट्री ई-बीएलओ ऐप से की हो। प्रथम स्थान को रूपये 10 हजार, द्वितीय स्थान को रूपये 8 हजार, तृतीय स्थान को रूपये छः हजार एवं चतुर्थ से अष्टम स्थान तक (5 बीएलओ) को रुपए तीन-तीन हजार प्रत्येक बीएलओ को दिया जाएगा। 

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बीएलओ से अपील किए है कि वे ई-बीएलओ ऐप का अधिकतम उपयोग करें और इस प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाएं। इससे न केवल व्यक्तिगत स्तर पर प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि जिले की निर्वाचन प्रक्रिया भी अधिक व्यवस्थित और डिजिटल होगी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top