भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 12 अक्टूबर को

MAHARSHI TIMES
0

राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्घाटन वकतव्य व वृत्त प्रस्तुति के साथ शुरू होगी बैठक 

सभी पदाधिकारियों को अपने वृत्त लिखित रूप से देना होगा अनिवार्य 

महर्षि टाइम्स 

 प्रयागराज । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक दिनांक 12 अक्टूबर 2025 दिन  रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल अलोपीबाग के सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुनेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में आहूत की गई है जिसमें  सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित प्रदेश अध्यक्षों और  मुख्य महासचिवों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है | 

*इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्घाटन वक्तव्य और वृत्त प्रस्तुति के साथ साथ सभी पदाधिकारियों के लिए वृत्त प्रस्तुति लिखित रूप से अनिवार्य की गई है*| 

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया ने बताया कि इस बैठक में एक प्रयागराज महानगर इकाई के अध्यक्ष  व महासचिव प्रयागराज मंडल सहित जिला इकाई  यमुनापार तथा गंगापार के अध्यक्ष और महासचिव को संयुक्त राज्य रूप से बैठक के आयोजन का दायित्व सौंपा गया है  | इस महत्वपूर्ण बैठक की व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश इकाई को जिम्मेदारी दी गई है | बैठक में उपस्थित होने वाले सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और उत्तर प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारियों के साथ साथ समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों  को निर्देशित किया गया है कि वह संगठन के लिए की गई अपनी एक  वर्ष की उपलब्धियों का  लिखित वृत्त  प्रस्तुत करेंगे और भावी योजनाओं का विवरण तैयारियों की रूपरेखा देना अनिवार्य होगा | इसी तरह सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रकोष्ठ प्रभारियों को भी अपने  पूरे कार्यकाल में किया गया संगठन संबंधित वृत्त लिखित रूप से देना अनिवार्य किया गया है | संगठन को और अधिक विस्तार तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए किये जाने वाले कार्य का विवरण भी अपेक्षित किया गया है | संगठन के विभिन्न आयोजन के साथ साथ मासिक पत्रिका एवं वार्षिक संवाददाता डायरी के सम्बन्ध में विशेष चर्चा की जाएगी | बैठक के एजेंडे में शामिल किये जाने वाले अन्य विषयों पर सुझाव 30 सितम्बर 2025 तक केन्द्रीय कार्यालय में आमंत्रित किया गया है | 

*मथुरा प्रसाद धुरिया*

राष्ट्रीय मुख्य महासचिव 

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top