तमंचा के साथ रील बनाना पड़ा युवक को महंगा हुआ गिरफ्तार गया जेल

MAHARSHI TIMES
0

 

महर्षि टाइम्स 

नगरा(बलिया)। थाना क्षेत्र के युवक को पुलिस ने अवैध असलहा के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। 

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में

उल्लेखनीय है कि उप निरीक्षक अमित यादव मय हमराह सिपाही रत्नेश कुमार व सिपाही बृजमोहन के साथ क्षेत्र के गोठाई तिराहे पर मौजूद थे, तभी मुखबिर खास की सूचना पर सोशल मीडिया पर अपना फोटो तमंचा के साथ डालने वाले नगरा थाना क्षेत्र के अखिलेश यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी जुड़नपुर को गड़वार जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। 21 वर्षीय अमित के पास से एक तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top