पांचवी पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मूर्ति स्थापना की उठाई मांग ।

MAHARSHI TIMES
0




महर्षि टाइम्स जितेन्द्र कुमार सिंह 

बलिया। ठाकुर अमर सिंह की पांचवी पूर्ण तिथि पर आजमगढ़ में एकता और श्रद्धा का संगम देखने को मिला देश प्रदेश भर से आए क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों और अमर सिंह के अनुयायियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्ण सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने अमर सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि महासभा को अमर सिंह का योगदान हमेशा याद रखना चाहिए आजमगढ़ में उनकी प्रतिमा लगनी चाहिए, हम सहयोग करेंगे। कुंवर हरिवंश सिंह ने 2010 में अमर सिंह के नेतृत्व में निकाली गई चेतना रथ यात्रा को यादगार बताया, जिसका समापन 28 मार्च को रामलीला मैदान नई दिल्ली में हुआ था इस आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले राघवेंद्र सिंह राजू ने भी कहा कि यह यात्रा क्षत्रिय समाज की आत्म गौरव और जागरूकता का प्रतीक बनी । क्या भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा राम राज्य केसरिया यात्रा की तैयारी पर बड़ा संकेत मीडिया से खुलकर बातचीत करते हुए कर हरिवंश सिंह ने कई सवाल खड़ा किये, जैसे भारत एक राष्ट्र एक नाम, एक संविधान वाला हिंदू राष्ट्र बन सकेगा, उनके अनुसार इतिहास गवाह है कि जब देश पर इस्लामिक हमलावरों का आक्रमण हुआ, तब राजपूतों ने अपने प्राणों कि आहुति देकर सनातन धर्म की रक्षा की। श्री सिंह ने कहा कि राजपूतों ने न सिर्फ देश की अस्मिता की रक्षा की बल्कि आजादी के बाद अपनी रियासतें और ठिकाने छोड़कर देश की एकता को सर्वोपरि रखा लोकतंत्र में आज महिला सुरक्षित, रियासतों में नहीं थी। कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि 1857 से 1947 तक एक भी रियासतों में बलात्कार दुष्कर्म जैसी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुआ, आज लोकतंत्र में महिला असुरक्षा चरम पर है क्या यह लोकतंत्र की देन है राघवेंद्र सिंह राजू ने राजनीति में क्षत्रियों की गिरती स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि 1980 में कांग्रेस के 139 विधायक राजपूत थे 2012 में सपा ने 52 टिकट दिए, 45 विधायक जीते 2024 में स्थिति इतनी बदतर की मात्र 51 राजपूत विधायक उत्तर प्रदेश में रह गए, राजू का सवाल था का क्या यह अनदेखी सत्ताकी साजिश है इस दौरान अनिल कुमार सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय अमर सिंह ने जिस तरह हर क्षेत्र में देश प्रदेश में किर्तिमान स्थापित किया था, उनके अनुयाई पर चले। हमारी रियासतें ले ली गई, वादे किए गए, और अब हमारा सम्मान कहां है।  अब क्षत्रियों में  समझ आ चुका है अपने अधिकारों के लिए लड़ने को तैयार है अपने संबोधन में प्रदेश सदस्यता प्रभारी गोरखपुर जिला अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह लालू ने कहा कि सभी राजनीतिक दल क्षत्रियों को हाशिए पर लाना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। इस दौरान सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह, आजमगढ़ जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, विक्रम बहादुर सिंह , सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया श्रद्धांजलि सभा के दौरान देश-प्रदेश मंडल तथा विभिन्न जिलों से आए हजारों क्षत्रिय समाज के लोगों ने उपस्थित होकर ठाकुर अमर सिंह को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top