खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर बाइकसवार युवक की मौत।

MAHARSHI TIMES
0

लल्लन बाग़ी 

रसड़ा (बलिया) रसड़ा-नगरा मार्ग के राघोपुर ईट-भट्ठा के समीप मंगलवार को शाम सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अठिला गांव निवासी श्याम नारायण राजभर का पुत्र अंकेश उर्फ छोटू 20 अपने गांव से बाइक द्वारा रसड़ा आ रहा था तभी अचानक सामने से आ रही कार से बचने का प्रयास किया तो उसकी बाइक बेकाबू होकर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई बावजूद इसके लोगों ने उसे रसड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से पूरे राजभर बस्ती में शोक छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की कार्यवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top