खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो मिठाइयों को कराया नष्ट

MAHARSHI TIMES
0


महर्षि टाइम्स 

बलिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रक्षाबंधन के अवसर पर  बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 किलो मिठाइयों को नष्ट कराया है जिसकी कीमत 2225 रुपये है।

आगामी पर्व रक्षाबन्धन के दृष्टिगत आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु सहायक सहायक आयुक्त खाद्य- द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व विशेष अभियान हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की गठित टीम का गठन किया है। जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण पुरन्दर यादव, अखिलेश कुमार मौर्य, सतीश कुमार सिंह, राकेश व धर्मराज शुक्ल है।

टीम ने मंगलवार को सहतवार  पनीर के 02, घी 01, वर्फी 01, खोवा 01, छेना 01 कुल 06 व 15 कि0ग्रा0 मिठाइयों जिसकी कीमत 2250 रुपये है को नष्ट कराया गया तथानमूना लिया गया। इसी कम में सुखपुरा से छेना का 02 व खुरमा का 01, पचखोरा से बर्फी का 01, पेड़ा 01, गुलाब जामून 01 व खड़सरा से खोया 01, वर्षी 01, पेड़ा 01. लालमोहन 01, बहादुरपुर से गुलाब जामून 01. छेना का मिठाई 01 व सिकन्दरपुर से गुलाब जामून 01, छेना 01 व पेड़ 01 का कुल  21 नमूनें संग्रह कर जॉच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया है

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top