सब रजिस्ट्रार को अवकाश प्राप्त होने स्टाम्प विक्रेता माल्यार्पण कर किया स्वागत

MAHARSHI TIMES
0

 


लल्लन बाग़ी 

रसड़ा(बलिया)। उप निबंधन कार्यालय पर सब रजिस्टार श्याम मोहन उपाध्याय को अवकाश प्राप्त होने पर स्टाम्प विक्रेताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। स्टाम्प विक्रेता प्रतीक सिंह हैपी  के नेतृत्व में स्टाम्प विक्रेताओं ने श्याम मोहन उपाध्याय को अंग वस्त्रम से सम्मानित कर माल्यार्पणकर स्मृति चिन्ह एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। डेढ़ वर्ष से सब रजिस्टार  पद पर कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि रसड़ा से जो हमें प्यार मिला वो जीवन में कही नहीं मिला इस प्यार को मैं अपने जीवन में कभी भुला नहीं पाऊंगा। इस मौके पर प्रतीक सिंह हैपी, नागेन्द्र सिंह, देवानंद सिंह, श्री भगवान पाण्डेय, सुभाष चन्द राजभर,जय प्रकाश सिंह, संजय कुमार पाण्डेय, योगेन्द्र यादव, साहब चौहान आदि स्टाम्प विक्रेता मौजूद रहे। फोटो सहित

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top