महर्षि टाइम्स रजनीश श्रीवास्तव
सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय चतुर्भुज नाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्वेतांबरी स्मृति ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य सामूहिक महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। काशी से पधारे 51 विद्वान आचार्यों की टोली ने वैदिक स्वस्तिवाचन और मंत्रोच्चार के साथ पूजा अनुष्ठान की शुरुआत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक संजय यादव द्वारा गणेश पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात मिट्टी से निर्मित शिवलिंगों पर श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। साथ ही विधिवत रूप से गणेशजी और नंदी महाराज की पूजा भी की गई।
पूरे मंदिर परिसर में "बम-बम भोले" के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। आचार्यों के मंत्रोच्चार और शिव स्तुति से पूरा क्षेत्र भक्ति में सराबोर हो गया। भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया और अंत में भस्म आरती व शिव आरती कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान काशी से आए तो दर्जनों डमरूदारी युवकों ने डमरू बजाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया जिससे धार्मिक वातावरण और भी दिव्य हो गया।
ट्रस्ट के संस्थापक आयोजक आकाश तिवारी ने बताया कि सावन का महीना शिवभक्तों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायक होता है। मान्यता है कि इस महीने रुद्राभिषेक से सभी दुखों का नाश और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
भक्तों की उमड़ी भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि आज भी आस्था और श्रद्धा की डोर में लोग गहराई से जुड़े हुए हैं। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जयसवाल पंचानन सिंह राहुल राय जितेंद्र सोनी आकाश ऊर्फ डब्लू पाण्डेय पंकज तिवारी सौरभ तिवारी सत्यम गुप्ता अमरेश राज इंद्रजीत तिवारी प्रमोद गुप्ता गणेश वर्मा दीपक पाण्डेय अवधेश सिंह अशोक जयसवाल अनूप जायसवाल विजय जायसवाल आदि मौजूद थे इस दौरान सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था किया गया था प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी सहित भारी मात्रा में महिला पुलिस के साथ पुलिस के जवान मौजूद थे ट्रस्ट की अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने सबका आभार प्रकट किया
इनसेट
सिकंदरपुर
कस्बा के चतुर्भुज नाथ मंदिर प्रांगण में महा रुद्राभिषेक के बाद शाम को गंगा आरती का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए इस दौरान बनारस से आए विद्वान आचार्य की टीम ने विधिवत पूजन अर्चन कर गंगा आरती कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया पूरे जयकारे से मंदिर प्रांगण गूंज उठा वहीं दर्जनों डमरू बजाने वाले युवक डमरू बजाकर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे थे इस दौरान पूरा कस्बा भक्ति मय हो गया था
