गरीबों के मसीहा विधायक उमाशंकर सिंह का स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान।
महर्षि टाइम्स
रसड़ा (बलिया) रसड़ा विधान सभा के बसपा विधायक उमा शंकर सिंह आज पूरे लाब लश्कर के साथ रसड़ा श्री नाथ बाबा मठ स्थित संत शिरोमणि नाथ बाबा के दर्शन के बाद रोशन शाह मजार पर सजदा कर रसड़ा स्थित स्वास्थ्य सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में समुचित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य सुधार के लिए अपने नीजि खर्च से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा के पुनरोत्थान सुंदरीकरण के साथ ही चिकित्सकीय परीक्षण हेतु उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विधायक के इस कार्य एवं शानदार कदम की चारों तरफ चर्चा चल रही है।
विधायक ने हॉस्पिटल के विकास के लिए अपनी व्यक्तिगत खर्चे से सम्पूर्ण हॉस्पिटल का सुंदरीकरण के साथ ही बाहर इन आउट गेट,अत्याधुनिक शौचालय,आधुनिक बेड की व्यवस्था एवं एससी की व्यवस्थ, हॉस्पिटल की पूरी वायरिंग,पंखे, जनरेटर और सोलर पैनल, एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, ब्लड रिलेटेड जांच की मशीन के साथ ही और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्धता एवं अच्छे डॉक्टर की पोस्टिंग कराने की घोषणा किया। विधायक के इस सराहनीय कार्य से रसड़ा चिकित्सा के क्षेत्र में भी मजबूत स्तंभ बन सकता है साथ ही क्षेत्रवासियों को अच्छी इलाज की व्यवस्था मिल सकेगी।




