जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ।

MAHARSHI TIMES
0

 


जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने किया शुभारंभ




पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार गुप्ता, चेयरमैन अमरजीत सिंह रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में जमुना राम मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने प्रस्तुत किया भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम



अतिथियों ने किया राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण और ली मार्च पास्ट की सलामी




महर्षि टाइम्स जितेन्द्र कुमार सिंह (विकास) 

चितबड़ागांव बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। 5 से 8 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता,अति विशिष्ट  अतिथि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और मार्च पास्ट के साथ हुई, जिसमें विभिन्न प्रांतों और जनपदों से आई हुई टीमों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद सरस्वती वंदना हुई, जिसमें बच्चों ने अपने गायन से सबका मन मोह लिया।


जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में बच्चों को खेल के साथ-साथ शिक्षा के महत्व को भी समझाया। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीम वर्क और कड़ी मेहनत की सीख देते हैं।अपने अल्प समय के संबोधन में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बच्चों की प्रतिभा लग्न एवं समर्पण की सराहना की



उद्घाटन मैच आ आर्मी स्कूल कानपुर और खेलगांव  प्रयागराज के बीच खेला गया उद्घाटन मैच दो दो गोल की बराबरी पर रहा तथा दोनो टीमो को एक एक अंक प्राप्त हुआ। दोनों टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों का मनोरंजन किया

स्कूल के प्रबंधक महोदय  धर्मात्मानंद जी ने अपने संबोधन में बच्चों को खेल के साथ-साथ शिक्षा के महत्व को समझाया। प्रधानाचार्य महोदय ने भी बच्चों को संबोधित किया और उन्हें खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सभी टीमों के कोच और मैनेजर ने खेल की व्यवस्था और खाने-पीने की व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्कूल ने इस टूर्नामेंट के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है।


बलिया जिले के लिए एक नई पहचान बनाने का अवसर होगा और स्थानीय खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करेगा ¹.कार्यक्रम कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षण सरदार  मोहम्मद अफजल  सुनील यादव तथा सभी शिक्षक गण शिक्षिका  का महत्वपूर्ण योगदान रहा|



Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top