ईयरफोन लगाकर रेल पटरी पार कर रहे किशोर ट्रेन की चपेट में आकर तोड़ा दम।

MAHARSHI TIMES
0

लल्लन बाग़ी 

रसड़ा (बलिया) -मऊ रेलखंड के उदरैना गांव के समीप शुक्रवार की शाम ईयरफोन लगाकर रेल पटरी पार कर रहे किशोर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। दीनानाथ राजभर को 16 वर्षीय पुत्र अरविंद राजभर निवासी सिविढिया मठ थाना बरेसर जिला गाजीपुर किसी वाहन से उतरकर पैदल ही रेखहां गांव स्थित अपने मौसी के यहां जा रहा था। किशोर ईयरफोन लगाकर रेल पटरी पार कर रहा था कि इसी बीच रसड़ा से बलिया जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में वह आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रसड़ा आरपीएफ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई शुरू कर दी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top