चिकित्सकों की कमी से इलाज के अभाव में मरीज परेशान ।

MAHARSHI TIMES
0

ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया)। न्यू पीएचसी कसौंडर पर गत कई वर्षों से चिकित्सक नहीं हैं। यहां मरीजों का उपचार फार्मासिस्ट करते हैं। यह न्यू पीएचसी नगरा मुख्यालय से 10 किमी दूर है। इस न्यू पीएचसी पर पांच हजार की आबादी उपचार के लिए निर्भर है।न्यू पीएचसी किशोरगंज पर भी गत कई वर्ष से कोई डाक्टर नहीं हैं। यहां भी मरीजों का उपचार फार्मासिस्ट ही करते हैं। नगरा मुख्यालय से इसकी दूरी 15 किमी है। यहां भी पांच हजार की आबादी चिकित्सा सुविधा से वंचित हैं।

न्यू पीएचसी इंद्रौली मलकौली पर भी कोई चिकित्सक नहीं हैं। यहां की चिकित्सा व्यवस्था फार्मासिस्टों के भरोसे है। नगरा मुख्यालय से इसकी दूरी 8 किमी है। न्यू पीएचसी मालीपुर में मरीजों का इलाज आयुष डाक्टर करते हैं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top