लल्लन बाग़ी
रसड़ा (बलिया) कोतवाली क्षेत्र के लखुआ गांव में बुधवार की रात बिजली का करंट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के अभिमन्यु प्रसाद रात्रि समय घर के अंदर लगे बोर्ड में प्लग लगा रहे थे तभी अचानक उनकी उंगली नंगे तारों से स्पर्श कर गई जिसके झटके से वह दूर जा गिरे। घायल अवस्था में उन्हें रसड़ा अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
