महर्षि टाइम्स
बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस के प्रत्येक तल के सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सी.सी.टी.वी. कक्ष का निरीक्षण एवं लॉग बुक का अवलोकन किया। इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार गुप्ता एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन उपस्थित रहें।

