उपजिलाधिकारी के आदेश को ठंडा बस्ते में डाल रहे हैं लेखपाल
ओमप्रकाश वर्मा
नगरा(बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी अवनीश पुत्र हबीब (बाढूनेता) ने उपजिलाधिकारी रसड़ा को पत्र देकर बताया है कि मौजा पड़री परगना सिकंदरपुर गर्वी तहसील रसड़ा के आराजी नंबर 509 रकबा 0.931 हेक्टेयर में रकबा 0.405 हेक्टेयर भूमि कब्रिस्तान की भूमि है. जिसमें गांव के अतुल पुत्र खलील, वेद आलम पुत्र खलील, नेयाज पुत्र अजीज, अनवरी पत्नी निसार, फैयाज पुत्र शौकत,, टुनटुन, मुमताज पुत्र शौकत व गुड्डन पुत्र शौकत, सज्जाद पुत्र गरजू द्वारा मकान का निर्माण करा लिया गया है तथा अवैध रूप से कब्जा कर लिया है. उपयुक्त कब्रिस्तान की भूमि का सीमांकन क्षेत्रीय लेखपाल से कराकर कब्जा हटवाये जाने का मांग की है. उक्त शिकायती पत्र पर उप जिलाधिकारी ने लेखपाल व कानूनगो को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है. आरोप है कि उनके बार-बार दिए जा रहे जांच के निर्देश के बावजूद लेखपाल व कानूनगो मामले को गम्भीरता से नहीं ले रहे हैं. यह भी आरोप है कि फोन करने पर फोन भी रिसीव नहीं करते अब तो मेरा नंबर भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया हैं. उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है.
