जिलाधिकारी ने आईजीआरएस को गंभीरता से निस्तारण करने के दिए निर्देश

MAHARSHI TIMES
0

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

डीएम ने सभी प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारियों से फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड, आइजीआरएस, निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। जिसमें सूर्य मुक्त बिजली योजना में रैंकिंग सी होने पर नाराजगी जताते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी/जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि अपने स्तर से सूर्यमुक्त बिजली योजना में ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराए, ताकि रैंकिंग ए हो जाए। ओडीओपी/टूलकीट योजना में रैंकिंग सी और खाद एवं रसद विभाग में रैंकिंग सी प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में रैंकिंग सी स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन में रैंकिंग सी होने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैंकिंग बढ़ाया जाय। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब तक 12 आवेदन आने पर नाराजगी जताते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान को अपने स्तर से एक नोटिस जारी करें कि अपने गांव में एक बैठक करें और गांव के व्यक्तियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ज्यादा से ज्यादा आवेदन करने हेतु प्रेरित करें, इसकी मॉनिटरिंग जिला समाज कल्याण अधिकारी करेंगे। तहसील बेल्थरारोड में कंपोजिट विद्यालय बनाया जा रहा है इसका निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के द्वारा किया जा रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि एक समिति बनाकर जांच कराने को कहा। मैरीटार गांव की टंकी को निमार्ण पूर्ण किया जाय और निमार्ण कार्य की एक फोटो भी उपलब्ध कराई जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिगिरिसड़ और सोनबरसा में निमार्ण कार्य अपूर्ण पाए जाने पर कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निमार्ण कार्य को तत्काल पूर्ण किया जाए। सीएमओ को निर्देश दिए कि इस संबंध में एक बैठक कर ली जाए। राजकीय इंटर कॉलेज नौरंगा में निर्माण कार्य अपूर्ण पाए जाने पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देश दिए की सभी प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारियों से फोटोग्राफ उपलब्ध कराई जाए। 

जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आईजीआरएस से संबंधित जो भी शिकायतें हो उसको गंभीरता से निस्तारण किया जाए। संपर्क स्थापित के मामले में विकास खंड बेलहरी, मुरलीछपरा, सीयर, मनियर एवं रेवती में शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित न करने पर सभी खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

फीडबैक की स्थिति में अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग की दो आवेदन, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी 04 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें तीन आवेदन का निस्तारण हुआ है जिला पूर्ति अधिकारी की 21 आवेदन पत्र प्राप्त हुआ जिनमें से 09 आवेदन पत्रों का निस्तारण हुआ जिसमें 12 फीडबैक अवशेष है। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित फीडबैक को तत्काल निस्तारण कराए। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार गुप्ता, सीआरओ त्रिभुवन सिंह एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top