मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक

MAHARSHI TIMES
0

रजनीश श्रीवास्तव 

सिकंदरपुर (बलिया)। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को थाना सिकंदरपुर क्षेत्र के कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय करमौता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षी कल्पना विश्वकर्मा, दीपिका देवी, आरक्षी संजीव कुमार एवं सचिन कुमार ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को विस्तार से बताया और छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

साथ ही 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा) और साइबर अपराध के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देकर इनका सही उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top