कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा 2 अदद जिन्दा कारतूस सहित1 अदद नाजायज चाकू बरामद ।
महर्षि टाइम्स
बलिया । थाना फेफना पुलिस टीम उ0नि0 श्री अशोक कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, रात्रि गश्त मटिहि के पास बने पुल के पास मामूर थे कि दौराने चेकिंग 02 संदिग्ध मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया तो दोनो मोटर साइकिल पर बैठे 04 युवको द्वारा भागने का प्रयास किया गया किन्तु पुलिस टीम द्वारा दोनो मोटर साइकिल को आवश्यक कार्वयाही करते हुए समय लगभग 05.30 बजे पकड़ लिया गया और भागने का कारण पूछा गया तो उन लोगों के द्वारा चोरी की मोटर होना बताया गया । मोटर साइकिल पर बैठे युवकों से उनका नाम पुछा गया तो क्रमशः *1. शिवम सिंह पुत्र स्व0 मिथिलेश सिंह निवासी बरौली थाना भीमपुरा बलिया वर्तमान पता सविता सिंह का मकान अलीनगर थाना सराय लखनसी जनपद मऊ उम्र करीब 20 वर्ष 02. मनीष जयसवाल पुत्र स्व0 सुबाष जयसवाल निवासी अलीनगर थाना सराय लखनसी जनपद मऊ उम्र करीब 18 वर्ष व 02 अन्य नफर बाल अपचारी* बताये । दोनों मोटर साइकिल का ई-चालान एप के माध्यम से चेक किया गया तो दोनों मोटर साइकिल चोरी का होना पाया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों शिवम सिंह पुत्र स्व0 मिथिलेश सिंह व मनीष उपरोक्त का जामा तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद नाजायाज चाकू बरामद हुआ । गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों व अन्य 02 नफर बाल अपचारी के विरुद्द थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
