मृदुल सिंह को मिला नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार

MAHARSHI TIMES
0

ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा(बलिया) शासन ने नगर पंचायत रतसरकला के अधिशासी अधिकारी मृदुल सिंह को नगर पंचायत नगरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसके पूर्व अधिशासी अधिकारी रहे मनोज कुमार पांडेय के जिम्मे सिकंदरपुर, बिल्थरारोड व नगरा तीन नगर पंचायतों की जिम्मेदारी थी। इसके चलते वे नगरा में पर्याप्त समय नहीं दे पाते थे। नवागत ईओ मृदुल सिंह के जिम्मे रतसरकला व नगरा दो नगर पंचायतों का प्रभार हो गया है। नए ईओ मृदुल सिंह के सामने अनेक चुनौतियां होंगी। कई परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनका भूमि पूजन हो चुका है लेकिन कार्य अभी शुरु नहीं हो सका है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top