जमुई गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली गुल, भीषण गर्मी में परेशान ग्रामीण

MAHARSHI TIMES
0

रजनीश श्रीवास्तव 

सिकंदरपुर (बलिया) - थाना क्षेत्र के जमुई गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में बीते कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे ग्रामीणों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में जहां लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, वहीं रात में बिना पंखे और रोशनी के नींद भी हराम हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। स्थानीय निवासी राजेश यादव, गुड्डू पासवान व रीता देवी ने बताया कि गांव में ट्रांसफार्मर जलने के कारण न केवल घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन को बाध्य होंगे। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं, बावजूद इसके विभागीय लापरवाही से गांव वाले बिजली संकट से जूझ रहे हैं।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top