महर्षि टाइम्स
बलिया। थानाध्यक्ष रेवती संजय मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे चौकी प्रभारी गोपालनगर उ0नि0 सुबेन्द्र सिंह मय हमराह फोर्स के रवाना शुदा देखभाल क्षेत्र में मुड़िकटवा पूल पर चेकिंग की जा रही थी की दौराने चेकिंग 01 संदिग्ध पिकअप वाहन न0 UP 60 T 3495 को रोकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक व उसमें बैठा व्यक्ति चेकिंग पार्टी से कुछ दूर ही वाहन को रोककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गयें । पुलिस टीम द्वारा पिकअप वाहन का चेकिंग किया गया तो उसमें से 20 पेटी आफिसर्स च्वाइव प्रत्येक पेटी में 180 ml की 960 पीस, कुल मात्रा 172.800 ली0 व 15 पेटी 8 pm प्रत्येक पेटी में 180 ml की 720 पीस कुल मात्रा 129.600 ली0 बरामद किया गया । बरामद पिकअप वाहन को एमवी एक्ट की कार्यवाही की गयी । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 308/2025 धारा 60(1),63,72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।



