भाजपा सरकार किसान, मजदूर और छात्रों के विरोध में कार्य कर रही है : विधायक मो. जियाउद्दीन

MAHARSHI TIMES
0

रजनीश श्रीवास्तव 

सिकंदरपुर (बलिया)।क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन ने बुधवार को प्रेस नोट जारी कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हमेशा से ही किसानों, मजदूरों, छात्रों और कर्मचारियों के विरोध में काम करती रही है। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही सबसे पहले कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बंद की, जिससे लाखों कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो गया। उन्होंने दावा किया कि जब तक प्रदेश और देश में भाजपा का शासन रहेगा, तब तक गरीब, किसान और छात्र उत्पीड़न के शिकार होते रहेंगे, क्योंकि यह सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के हितों के लिए काम करती है। मो. जियाउद्दीन ने 2014 के लोकसभा चुनावों की याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आमदनी दुगनी की जाएगी, लेकिन आज स्थिति यह है कि किसान खाद, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले की किसी भी साधन सहकारी समिति में डीएपी (खाद) उपलब्ध नहीं है, और नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जबकि धान की रोपाई का समय चल रहा है। विधायक ने आरोप लगाया कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। न तो बिजली आने का समय निश्चित है और न ही जाने का। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में है, जिससे गरीबों को तीन गुना महंगी बिजली खरीदनी पड़ेगी।अंत में विधायक ने जिला प्रशासन से नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने और हर साधन सहकारी समिति में डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि किसानों और गरीबों को उनके हक की सुविधाएं तत्काल मुहैया कराई जाएं, ताकि उन्हें अपनी जीविका चलाने में कठिनाई न हो।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top