ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से दहशत, खेत से इंजन चोरी — पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

MAHARSHI TIMES
0

रजनीश श्रीवास्तव 

सिकंदरपुर (बलिया)। चेतन किशोर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत से डीजल इंजन चुरा लिया। चोरी की इस घटना से न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे गांव में दहशत का माहौल है। आए दिन हो रही ऐसी घटनाएं ग्रामीणों की नींद हराम कर रही हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। गांव निवासी कालेश्वर पुत्र गुदरी ने शनिवार को सिकंदरपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका डीजल इंजन पिछले कई वर्षों से बगीचे के पास खेत में लगा हुआ था। चूंकि खेत में नियमित रूप से काम नहीं होता था, इसलिए वह रोज वहां नहीं जाते थे। शनिवार सुबह जब वह खेत पहुंचे, तो देखा कि इंजन गायब था। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन इंजन का कोई सुराग नहीं मिला।

पीड़ित ने आशंका जताई है कि चोरों ने शुक्रवार की रात घटना को अंजाम दिया है। थक-हार कर उन्होंने थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

किसानों की आजीविका पर संकट

चोरी की ऐसी घटनाएं सीधे तौर पर किसानों की आजीविका पर असर डाल रही हैं। डीजल इंजन किसानों के लिए फसल की सिंचाई का प्रमुख साधन होता है। इंजन चोरी हो जाने से जहां एक ओर आर्थिक नुकसान होता है, वहीं समय पर सिंचाई न हो पाने से फसल भी प्रभावित होती है।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात में गश्त बढ़ाई जाए और चोरी की घटनाओं में लिप्त गिरोह को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top