महर्षि टाइम्स
बलिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बलिया में डिजिटल जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अंजली सिंह और पूजा सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और स्मार्ट क्लास तकनीक का उपयोग करते हुए छात्राओं को सरकारी योजनाओं और साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में शिक्षाप्रद चल-चित्र (वीडियो) प्रदर्शित किए गए। इसका उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल दुनिया के सुरक्षित उपयोग, सरकारी योजनाओं की जानकारी और साइबर सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी श्रीवास्तव, शिक्षकगण, हब फॉर वीमेन ऑफ एम्पावरमेंट की जिला मिशन समन्वयक (DMC) अंजलि सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह, पूनम राजभर, वन स्टॉप सेंटर से काउंसलर पूजा सिंह तथा एमटीएस सुमेश कुमार उपस्थित रहे।
