प्रतियोगिता बालक और बालिकाओं के लिए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में आयोजित ।
टूर्नामेंट का आयोजन 5 अगस्त से 8 अगस्त तक, लगभग 50 टीमों के भाग लेने की संभावना।
मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति संजीत कुमार होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह होंगे।
महर्षि टाइम्स जितेन्द्र सिंह (विकास)
चितबड़ागांव बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन 5 अगस्त से 8 अगस्त तक किया जाएगा, जिसमें लगभग 50 टीमों के भाग लेने की संभावना है और 500 से अधिक सदस्य प्रतिभाग करेंगे।
स्कूल के प्रिंसिपल एवरी केबी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जमुना राम मेमोरियल स्कूल इस आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने स्कूल के विभिन्न आयोजन संबंधी पहलुओं पर ध्यान आकर्षित किया और बताया कि स्कूल की भौगोलिक स्थिति चार दिशाओं से चार जिलों को सुविधा पूर्वक कनेक्ट करती है, जो इस आयोजन को सभी पहलुओं से सुविधाजनक बनाती है।
स्कूल के प्रबंध निदेशक ने इस आयोजन के सफलतापूर्वक प्राप्त करने के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल बलिया जिले के लिए एक नई पहचान बनाएगा, बल्कि यह क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक उत्कृष्ट अवसर भी प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति संजीत कुमार होंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में बलिया जिले के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता जी उपस्थित रहेंगे।
प्रतियोगिता बालक और बालिकाओं के लिए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में आयोजित की जा रही है, जिसमें झारखंड, पटना और कानपुर तक से टीमें भाग ले रही हैं। यह आयोजन बलिया जिले के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि यह पहली बार है जब सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन यहाँ हो रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक ई तुषारनन्द, सह निदेशक सौम्या प्रसाद, प्रधानाचार्य ए के बघेल, प्रवक्ता आनन्द मिश्रा, कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्र व खेल अध्यापक सरदार मोहम्मद अफजल आदि उपस्थित रहे।



