जिलाधिकारी ने जिला ओ0टी0डी0 सेल के सम्बंध में हुई बैठक

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला ओ0टी0डी0 सेल के सम्बन्ध में बैठक हुई।इसमें 31 विभागों की गठित टीम बनाई गई है उस अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। साथ ही ओ0टी0डी0 सेल तीन क्षेत्रों में विभाजन किया गया है, जिसमें प्राथमिक क्षेत्र, द्वितीयक क्षेत्र एवं तृतीयक क्षेत्र निर्धारित है साथ ही कृषि एवं कृषि से संबद्ध आर्थिक गतिविधियों तथा फसले, पशुपालन मधुमक्खी पालन, रेशम पालन, पाल्ट्री फॉर्म, डेयरी फार्म इत्यादि। जिसमें वन उद्योग एवं लट्ठे बनाना, मत्स्य पालन, खनन एवं उत्खनन, विनिर्माण, निर्माण, विद्युत गैस एवं जलापूर्ति एवं अन्य उपयोगी सेवाएं, बैकिंग सेवा, परिवहन सेवा, व्यापार, होटल एवं रेस्टोरेंट की सेवा, सामुदायिक सेवाएं, बीमा सेवा, संचार सेवा, वैयक्तिक सेवाएं,  लोक प्रशासन अन्य सेवाएं पर चर्चा की गई। 


जिलाधिकारी ने श्रम विभाग/वाणिज्य कर विभाग को निर्देश दिए कि कारखाना पंजीकरण के संबंध में डाटा उपलब्ध कराएं। 

साथ ही भूमि आवंटन, कार्यशीलता एवं विद्युत, गैस की पंजीकरण की सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि ओ0टी0डी0 सेल बलिया के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सभी गठन टीम के अधिकारियों को शासनादेश, कार्ययोजना प्रेषित करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन सिंह, डीडीओ एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top