जिलाधिकारी ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा

MAHARSHI TIMES
0

अभियान चलाकर 05 वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों को निस्तारित करने के निर्देश

महर्षि टाइम्स 

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान परिवहन निगम, परिवहन, नगर-निकाय एवं वाणिज्यकर आदि विभाग में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अधिशासी अभियंता,विद्युत एवं ए.आर.एम. रोडवेज के अनुपस्थित रहने पर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आईवीआरएस की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित किया जाय तथा फीडबैक पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी से कहा कि प्रस्ताव कराकर राशन की रिक्त दुकानों की शीघ्र नियुक्ति कर दिया जाय। 

 जिलाधिकारी ने आर.आर.के. से कहा कि समय पर आवेदकों को नकल दिया जाय तथा अभिलेखागार में अभिलेखों को व्यवस्थित तरीके से रखा जाय। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी उप जिलाधिकारियों को राजस्वों के निस्तारण विशेष कर 5 वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों को अभियान चलाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पात्र भूमिहीन को ही कृषि पट्टा दिया जाय तथा जिसके पास आवास बनाने के लिए भूमि नहीं है, ऐसे पात्र व्यक्ति को ही आवास का पट्टा दिया जाय। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट एवं तहसील के किसी कर्मचारी का अधिष्ठान से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाय, सभी लंबित प्रकरण को निस्तारित कर दिया जाय।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top