गंगा किनारे महिलाओं के लिए बना दो चेंजिंग रूम

MAHARSHI TIMES
0


गंगा दशहरा के पूर्व परिवहन मंत्री के सौजन्य से श्रीरामपुर घाट पर की गई है व्यवस्था 

महर्षि टाइम्स 

बलिया: प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह के सौजन्य से श्रीरामपुर घाट पर महिलाओं के लिए दो चेंजिंग रूम बनाया गया है। गंगा दशहरा से पूर्व घाट पर इसे लगाने के साथ साफ-सफाई का भी अभियान चलाया गया। इस बीच लोगों ने घाट पर व्यापक रूप से साफ-सफाई किया। चेंजिंग रूम का नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, महामंत्री श्याम बाबू रौनियार व परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस बीच लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने गंगा किनारे केक काटा और उनके दीर्घायु की कामना की। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि गंगा घाट पर स्नान के बाद महिलाओं के कपड़े आदि बदलने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इससे महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यह सामाजिक रूप से से काफी खराब था। ऐसे स्थानों पर चेंजिंग रूम नहीं होने से अक्सर असमाजिक तत्व महिलाओं का वीडियो आदि बनाकर वायरल कर देते हैं जिससे उन्हें शर्मशार होना पड़ता है। इन सब चीजों को देखते हुए ही यहां चेंजिंग रूम बनवाया गया है। यहां जल्द ही सोलर लाइट आदि लगाने का भी काम किया जाएगा। नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी ने कहा कि चेंजिंग रूम बन जाने से पांच जून को पड़ने वाले गंगा दशहरा के स्नान पर्व पर महिलाओं को काफी सहूलियत होगी। इस दौरान महिला मोर्चा की संध्या पांडेय, जिला मंत्री संतोष सिंह, सुनील सिंह, अनिल पांडेय, अमिताभ उपाध्याय, मंजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top