15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु 25 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु 15 लाभार्थियों के चयन हेतु जनपद को लक्ष्य प्राप्त हुआ है।15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र धर्मपागतपुर रतनपुरा जनपद मऊ पर आवासीय एवं निःशुल्क प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य हो व अपना आवेदन पत्र उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के बेवसाइट 

www.upmatikalaboard.in पर जाकर आनलाईन आवेदन 25 जून तक कर सकते है। प्रशिक्षण अवधि में रु०250 दिन की दर से प्रशिक्षण रत्ति भी प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षण अवधि में रहने खाने की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी। आवेदन करते समय फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड एवं बैंक की पासबुक की छायाप्रति अपलोड करना आवश्यक है। आनलाईन आवेदन के उपरान्त आवेदन की मूल प्रति अपलोड किये गये दस्तावेज के साथ संलग्न कर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय उ0प्रO माटीकला बोर्ड, रामपुर उदयभान, बलिया पर किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में जमा करना आवश्यक है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top