एक देश एक चुनाव देश हित में जरुरी

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया: भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में वन नेशन वन इलेक्शन की कार्यशाला के साथ ही सैनिकों के सम्मान में तिरंगा शौर्य यात्रा का कार्यक्रम हनुमानगंज पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अंजनी सिंह सोनू व विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेन्द्र सिंह ने यात्रा को रवाना किया। क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि देश में एक साथ चुनाव कराने से हजारों करोड़ रुपये की बचत होगी। यह देश हित में बिल्कुल जरूरी है। धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से देश के विकास को गति मिलेगी। अध्यक्षीय संबोधन में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि किसान मोर्चा जनपद के गांव, किसान और पगडंडियों तक एक देश एक चुनाव के लाभों को बताने का काम करेगी। कार्यक्रम में सच्चिदानन्द सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, अजय सिंह, तेजनरायन मिश्रा, पशुपतिनाथ ओझा, जिला महामंत्री ठाकुर मंगल सिंह, जिला मंत्री अनिल पांडेय, मंडल अध्यक्ष सन्तोष सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अभिजित तिवारी जी ने किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top