अहिल्याबाई होलकर जी के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का किया गया आयोजन

MAHARSHI TIMES
0

महर्षि टाइम्स 

बलिया। मुख्य अतिथि माननीय एम.एल.सी. धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष  संजय मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने आज गंगा बहु‌द्देशीय सभागार में अहिल्याबाई होलकर जी के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का शुभारंभ किया।

 मुख्य अतिथि माननीय एम.एल.सी. धर्मेन्द्र सिंह ने अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर को मालवा राज्य की पूर्व रानी के रूप में जाना जाता है। अहिल्याबाई होल्कर मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा इतिहास प्रसिद्ध सुबेदार मल्हारराव होल्कर के पुत्र खण्डेराव की धर्मपत्नी थीं। वे अपने समय की बहुत बड़ी समाजसेवी थीं। इन्होंने धर्म, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये। अपने राज्य में इन्होंने न्याय और सुशासन कायम रखा, भ्रष्टाचार पे रोक लगायी और कानून व्यवस्था को बनाये रखा। इन्होंने अपनी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए 250 से अधिक मन्दिरों का निर्माण कराया। सार्वजनिक रूप से जनसमस्याओं का निस्तारण की अवधारणा लागू की।

मुख्य अतिथि द्वारा सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को विशेष कर महिला प्रतिनिधियों को अहिल्याबाई होलकर जी से प्रेरणा लेकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। 

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा भी विस्तृत प्रकाश डाला गया। सुरेन्द्र सिंह,भाजपा नेता द्वारा इस कार्यक्रम का संयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मेलन में उपस्थित समस्त आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top