लल्लन बाग़ी
रसड़ा (बलिया) रसड़ा-प्रधानपुर मार्ग के दुबिहा नवादा मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार सात वर्षीय मासूम हर्ष वर्मा पुत्र सुकेश वर्मा निवासी स्टेशन रोड रसड़ा की मौत हो गई। बताते है कि सुकेश वर्मा अपनी पत्नी व दो पुत्रों को ससुराल से बाइक द्वारा रसड़ा आ रहे थे कि दुबिहा नवादा मोड़ के समीप बाइक के आगे चल रहे ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक मार दिया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से पिछले हिस्से से जा टकराई और बाइक पर बैठा मासूम हर्ष को ट्राली से टकराने के कारण गंभीर चोट आई जिससे उसे तत्काल रसड़ा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने देख हर्ष को मृत घोषित कर दिया।
