महर्षि टाइम्स
चिलकहर बलिया। फेफना रेंज अंतर्गत पहाड़पुर मां कात्यायनी (काली) मंदिर के प्रांगण में माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देशन पर शक्ति वाटिका आस्था के साथ हरियाली कार्यक्रम तहत विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधे रोपित किए गए। जिसमें मुख्य रूप से मौलश्री हरिशंकरी, आम, नीम, आंवला, अमरूद, सरीफा, सहित दर्जनों पौधे रोपित किया गया। मुख्य रूप से मां काली मंदिर के पुजारी श्री रामजी दास भाजपा किसान संघ के नेता सत्येंद्र सिंह सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष पाण्डेय (कालू बाबा)राघवेन्द्र सिंह ,रवि प्रताप सूर्यवंशी,अविनाश सिंह,राजीव शाह,रोशन शाह,प्रमोद यादव सहित वन विभाग फेफना रेंज के डिप्टी रेंजर मुकेश कुमार राय,मनोज चौबे ,शिवाजी,अजय यादव,शिवधर,अनिल यादव, वशिष्ठ चौबे,परशुराम आदि लोग मौजूद रहे।


